ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
शहर के
बड़े चौराहे स्थित भारत माता प्रतिमा पर सामाजिक संस्था दवारा अनोखे अंदाज
में प्रदर्शन किया गया। यहां पर संस्था के कार्यकर्ताओ ने अपने विरोध को
सुन्दरकाण्ड करके दर्शाया। कार्यकर्ताओ का कहना है की भाजपा की एक महिला
कार्यकर्ता सत्ता के नसे में चूर होकर जाजमऊ बुड़ियाघाट के एक मंदिर में भी
कब्जा कर लिया। जिसके बाद चकेरी पुलिस ने मंदिर से समिति की तहरीर ;पर
मुकदमा तो पंजीकृत कर दिया लेकिन उसमें नार्मल धराये लगाई है।
वही अब तक
मंदिर को कब्जे से मुक्त नहीं कराया जा सका है जिसके विरोध में मंदिर
समिति के सदस्यों ने मंगलवार को मंदिर से कब्जे से हटाए जाने और भू माफिया
के खिलाफ शख्त करवाई करने के लिए भारत माता प्रतिमा पर सुन्दर काण्ड का
पाठ कर भगवान् से प्राथना की है की भगवान् पुलिस को सद्बुद्धि दे और भू
माफिया से मंदिर को मुक्त कराये मंदिर
समिति के प्रबंधक नीरज त्रिपाठी ने बताया की जाजमऊ मॉडल लाइन स्थित माँ
पीपलेश्वरी देवी का प्राचीन मंदिर है।मंदिर के बगल में रहने वाली
नाजिया सिद्द्की जोकि अपने को भाजपा की नेता बताती है उसने अपने घर के
अंदर से मंदिर की दीवार तोड़ कर उसमे कब्जा कर लिया है और मंदिर के अंदर की
मुर्तिया तक गायब कर दी है जिसकी हम लोगो ने पुलिस से शिकायत भी की लेकिन
कोई कार्यवाही नहीं हुई।
जिसके बादहम लोगो ने इसके लिए बड़े अधिकारियो से
जा कर मुलाक़ात किया तो पुलिस ने इस मामले में मामूली धाराओं में मुकदमा तो
पजीकृत कर दिया लेकिन न तो किसी की गिरफ़्तारी हुई और ना ही मंदिर को
कब्जे से मुक्त कराया गया। जिसके बाद आज तक मंदिर में उसी भाजपा नेता (भू
माफिया ) का कब्जा है ऐसे में क्षेत्र में रहने वाले लोग मंदिर में पूजा
करने से वंचित हो रहे है। जिसके चलते हम लोग आंदोलन भी करते चले आ रहे है
लेकिन पुलिस अपनी आखे बंद करे हुए बैठी है। जिसको लेकर मंगलवार को हम लोगो
ने भगवान् से प्राथना की है की भगवान् प्रशासन के अधिकारियो को सद्बुद्धि
प्रदान करे और मंदिर को भू माफिया से मुक्त कराये।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।