रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद में मानसिक
तनाव के चलते एक सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी।बताया जा रहा है कि नीरज
सिपाही कानपुर की पुलिस लाइन में तैनात था। वह मंगलवार को छुट्टी पर घर आया
था। मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम पदम नगला का है । नीरज कल
कानपूर से छुट्टी पर घर आया था तब वह परेशान था।
नीरज ने बंद कमरे में
फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब नीरज को फांसी पर लटकते देखा तो उसे
तुरंत ही नीचे उतारा। तब तक नीरज की मौत हो चुकी थी। नीरज की मौत पर उसकी
पत्नी सोनी आदि परिजन विलखते रहे। भाई पंकज ने पुलिस को घटना की जानकारी
दी। पंकज ने पुलिस को अवगत कराया कि भाई ने छत के कुंडे में दुपट्टे से
फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जानकारी के अनुसार अवकाश न मिलने से नीरज
काफी परेशान रहता था। यह जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हडकम्प मच गया।
पुलिस ने घटना को छिपाये रखा।
कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामसेवक वर्मा
ने नीरज के शव का पंचनामा भर सांय पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। बताया गया
कि नीरज के एक छोटी बेटी है। पुलिस अभी इस मामले पर बोलने को तैयार नही है
आखिर उसने इतना बढ़ा कदम कैसे उठाया इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नही हुई है
लेकिन पुलिस ने आखिर इस घटना को छुपाया क्यो था।इसके पीछे क्या राज है।यह
राज बाद में खुल सकेंगे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।