ब्यूरो वाराणसी.- कैलास सिंह विकास
बजरंग दल के केन्द्रीय कार्यालय के सभागार में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर व स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने स्वामी जी के कृत्यों पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। बजरंग दल के महानगर संयोजक निखिल त्रिपाठी 'रुद्र' ने स्वामी विवेकानंद की जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने की अपील की। रुद्र ने कहा कि जिस प्रकार से स्वामी विवेकानंद ने मातृभूमि की रक्षा के लिए त्याग किया उसी प्रकार से हम सभी को करना चाहिए। संगोष्ठी में बजरंग दल के निखिल त्रिपाठी, मनोज मौर्य, शुभम त्रिपाठी, योगेश गुप्ता आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।