रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
दुष्कर्म
से पीड़ित नाबालिक किशोरी पिछले तकरीबन 9 महीने से आरोपी का अंश अपने पेट मे
पाल रही थी।न्याय मांगने के लिए एसपी के दरबार मे गुहार लगाई थी उसके बाद
एक आरोपी जेल में दूसरा फरार चल रहा है।
थाना शमसाबाद क्षेत्र के एक
मोहल्ला निवासी बसपा नेता के 27 वर्षीयभाई ने दूसरे मोहल्ले की रहने वाली
युवती से दुष्कर्म करता रहता था वही किशोरी को धमकी भी देता था कि किसी को
बताया तो पूरा परिवार खत्म कर देंगे।घटना के कई महीनों बाद परिजनों को जब
जानकारी हुई तो एसपी के आदेश पर पुलिस ने बसपा नेता इजहार और उसके आरोपी
भाई अफसार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।पुलिस ने एक आरोपी अफसार को
गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।वही इजहार अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर
है।जिससे पीड़ित परिवार बहुत ही खौप जदा है।15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को
प्रसब पीड़ा होने पर लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती किया गया था।किशोरी ने
एक बालक को जन्म दिया।लेकिन अब नवजात को अपने पिता के नाम की तलाश
है।पीड़िता के परिजनों ने कहा की आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।वही यदि
अधिबक्ताओ की बात मानी जाए तो उन्होंने बताया कि बच्चा जायज या नाजायज
तरीके से पैदा हुआ हो उसको उसके पिता का नाम और सम्पत्ति में बराबर की
हिस्सेदारी मिलनी चाहिए यह सुप्रीम कोर्ट की नई गाइड लाइन है।देखना यह होगा
कि इस दुष्कर्म पीड़ित किशोरी बनी मां को उसके बच्चे का हक प्रसाशन दिलाता
है या वह भी अपनी मां की तरह दर दर भटकता रहेगा।अभी फिलहाल वह अस्पताल में
भर्ती है जहां पर उसकी देखभाल की जा रही है।महिला अस्पताल में ड्यूटी पर
मौजूद डॉक्टर ने बताया कि किशोरी ने बेटे को जन्म दिया है जच्चा बच्चा दोनो
सुरक्षित है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।