जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 23 January 2019

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई

चीफ रिपोटर UP - चन्द्र मोहन तिवारी

भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ,बिहार की राजनीति में आजीवन प्रासंगिक रहने वाले एवं बिहार राज्य के दो बार के मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई ।सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया । 



वक्ताओं ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में उन्होंने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था और भारत छोड़ो आन्दोलन में उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे ।वे सरल एवं सरस हृदय के नेता माने जाते थे तथा वह हमेशा गरीबों के लिए लड़ते रहे।बिहार के मुख्यमंत्री रहते उन्होंने पिछड़ो को 27%आरक्षण दिया था ।कर्पूरी जी दूरदर्शी होने के साथ ही एक ओजस्वी वक्ता थे ।

वह देशवासियों को सदैव अपने अधिकारों को जानने के लिए जगाते रहे और उनका नारा था हक चाहो तो लड़ना सीखो कदम कदम पर अड़ना सीखो जीना है तो मरना सीखो"।वह बेहद ईमानदार छवि के नेता थे।हमें फक्र है कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 नीतीश कुमार जी को उनके साथ काम करने का अवसर मिल चुका है।इस अवसर पर पार्टी के सुभाष पाठक, विजेन्द्र वर्मा,एम0एल0 कनौजिया,संतोष कुमार झा, रेखा पाण्डेय, विनीता श्रीवास्तव, ओम प्रकाश कनौजिया, राजेन्द्र गुप्ता, सुशील त्रिवेदी, शोभनाथ गौतम,सुशील वर्मा,सुप्रिया श्रीवास्तव, कृष्ण कान्त श्रीवास्तव, राम विशाल वर्मा,पवन गुप्ता,सज्जन वर्मा,शिवबहादुर,चंदन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सुभाष पाठक, प्रदेश महासचिव, जनता दल यूनाइटेड, उत्तर प्रदेश

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।