रिपोर्ट -मोबीन मन्सुरी
यूपी के कन्नौज में दिल दहला देने वाली दोहरे हत्याकांड की वारदात का
कन्नौज पुलिस ने खुलासा कर दिया है जिसमे इस जघन्य हत्याकांड की वारदात को
अंजाम देने वाला कोई और नहीं था बल्कि खुद उसकी अपनी बेटी ही थी
जिसने अपने प्रेमी जो की उसका सगा मामा था जिसके साथ मिलकर उसने अपने पिता और माँ को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में कड़ी मशक्क्त के बाद दोनों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया।कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गौरियापुर के रहने वाले रमेश और उसकी पत्नी उषा देवी अपनी बेटी संगीता के साथ सो रहे थे, तभी रात में ही सोते समय धारदार हथियार से दम्पत्ति पर हमला बोल दिया गया था,जिसमें रमेश की मौके पर ही मौत हो गयी तो वहीं इस हमले में उसकी पत्नी उषा गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। जिसकी भी ईलाज के दौरान मौत हो गयी थी। पुलिस ने दोनों की मौत को लेकर इस दोहरे हत्याकांड के मामले को गंभीरता से लेते हुए इस घटना को लूटपाट,हत्या और अपहरण से जुड़ा हुआ समझ करके इसको उसी तरह से देखा गया और फिर इस मामले में बाद पुलिस ने इस दम्पत्ति के दोहरे हत्याकाण्ड में जांच करते हुए पाया कि यह परिवार के अंदर का मामला है।
जिसमे प्रेम सम्बन्धो की बजह से संगीता
और उसके सगे मामा परविंदर ने मिलकर इन दोनों ने यह जो नापाक रिश्ते को
कलंकित करते हुए परविंदर ने जीजा और बहन को व संगीता ने अपनी माँ और अपने
पिता पर हमला करके मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने जांच में इन दोनों को
अभियुक्त पाया और फिर इन दोनों की तलाश में पुलिस ने दविश दी लगातार तलाश
के दौरान पुलिस हरियाणा, दिल्ली, नोयडा और राजस्थान गयी लेकिन जब यह नहीं
मिले तो पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार का दोनों पर इनाम रखा जिसके बाद
पुलिस को बेस्ट बंगाल हुगली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।