ब्यूरो गोरखपुर - कृपा शंकर चौधरी
स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर स्वामी
विवेकानंद सेवा समिति झंगहा द्वारा गौरीघाट पर बैकुंठ धाम के निर्माण के
प्रायोजन के साथ साथ विवेकानंद के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए
भब्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ हजारों दर्शकों की उपस्थिति रही साथ ही
कार्यक्रम को मनोरंजक रहने के लिए लोक गीतकार डॉ प्रतिभा यादव के द्वारा
सुंदर प्रस्तुति की गई।
गौरतलब है कि 12 जनवरी को
स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है और इस अवसर पर भारत
के साथ साथ विश्व स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है । इसी कड़ी
में झंगहा के गौरी घाट पर स्वामी विवेकानंद सेवा समिति झंगहा द्वारा
कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदल
प्रसाद पुर्व मंत्री ,सारदा देवी पुर्व विधायक के साथ रामनरेश बाबू ,पुरुषोत्तम तिवारी ,दीपक जायसवाल एवं स्यामा मल्ल आदि उपस्थित हुए।श्रीमुख
एसोसिएट के प्रोपराइटर मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी
विवेकानंद भारत के युवा के लिए मार्ग दर्शक है और उनके द्वारा भारत की
सपेरों का देश की छवि नहीं है को विश्व पटल पर रखा गया। पुर्व मंत्री सदल
प्रसाद ने अपने संबोधन में युवाओं को भारत का रीढ़ बताया और कहा कि हमें
स्वामी विवेकानंद के विचारों का अनुसरण करना चाहिए।
ख्याति
प्राप्त लोक कलाकार डॉ प्रतिभा यादव के द्वारा नृत्य एवं संगीत का
प्रस्तुतिकरण किया गया और जब-तक कार्यक्रम हुआ तब तक दर्शकों के बीच
उन्होंने समां बांधे रखा।कार्यक्रम को सफल बनाने में
समीति के सदस्यों का काफी योगदान रहा जिसमें प्रबंधक गणेश कुमार चौधरी,अध्यक्ष राजेंद्र निषाद , संयोजक डॉ राघवेन्द्र की अहम भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।