जिला संवाददाता - अरविन्द शर्मा
पूरा मामला कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के कस्बा अकबरपुर स्थित अनंतराज हॉस्पिटल का है जहां हॉस्पिटल मालिक (बीएएमएस) डॉक्टर अमित कटियार की लापरवाही ओर गलत इलाज की बजह से मरीज राम सिंह का दाहिना हाथ कटने की कगार पर है ।
जहां डॉक्टर को लोग भगवान का रूप मानते है वहीं दूसरी ओर डॉक्टर गलत इलाज करके मरीजों से रुपया ऐठने में लगे हुए हैं ,और मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं
ऐसा ही मामला जनपद के कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र में देखने को मिला जहां एक बीएएमएस डॉक्टर ने सांस का इलाज कराने आए मरीज से रुपए ही नहीं ऐठे , बल्कि गलत इलाज करके मरीज का दाहिना हाथ भी खराब कर डाला और अपनी दबंगई के चलतेमरीज को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर भगा दिया , अब मरीज की हालत गंभीर है और उसका दाहिना हाथ कटने की कगार पर है , मरीज अपना इलाज कानपुर नगर के हैलट हॉस्पिटल में करवा रहा है , मामले को लेकर मरीज की पत्नी ने जिले के जिला अधिकारी से डॉक्टर के खिलाफ शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है ,
पूरा मामला कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के कस्बा अकबरपुर स्थित अनंतराज हॉस्पिटल का है जहां हॉस्पिटल मालिक (बीएएमएस) डॉक्टर अमित कटियार की लापरवाही ओर गलत इलाज की बजह से मरीज राम सिंह का दाहिना हाथ कटने की कगार पर है ।
मरीज की पत्नी रीता देवी ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी से शिकायत की और बताया की उसके पति मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे लेकिन सर्दी के चलते उसके पति की सांस तेज हो गई और जिसका इलाज कराने वो अनंत राज हॉस्पिटल पहुंची जहां डॉ अमित कटियार ने मरीज को एडमिट कर लिया और इलाज के नाम पर हजारों रुपए जमा करा लिए लेकिन महज 24 घंटे बाद मरीज का दाहिना हाथ खराब होने लगा जिसकी शिकायत मरीज के परिजनों ने डॉक्टर से की , डॉक्टर साहब ने आनन-फानन में मरीज को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर भगा दिया, यही नहीं मरीज के परिजनों को धमकाया भी कि तुमको जो करना है वह कर लो मेरा कुछ भी नहीं कर सकते , ज्यादा करोगे तो मुह मे टेप लगा देगे , वहीं मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है मरीज को लेकर जब उसके परिजन दूसरे अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने बताया कि उसका दाहिना हाथ खराब हो चुका है अब वह काटना पड़ेगा , मरीज को ठीक करवाने के लिए अब उसके परिजन मरीज को लेकर कानपुर हैलट अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं,
पीड़ित मरीज थाना रूरा क्षेत्र गांव हीरा नगर का रहने वाला है जो मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था लेकिन डॉक्टर की लापरवाही और मनमानी के चलते हैं अब उसके घर का चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है राम सिंह अपने घर में कमाने वाला इकलौता व्यक्ति था , पहले डॉ अमित कटियार ने सांस के इलाज के नाम पर 24 घण्टे में हज़ारों रुपया ऐंठ लिए और मरीज का हाथ खराब करके हॉस्पिटल से भगा दिया , जिसका अब दाहिना हाथ कटने की कगार पर है । डॉक्टर की नापाक हरकत और गलत इलाज के चलते मरीज के परिजन शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं ।
पड़ोसी ग्रामीण पंकज कुमार ने कहा कि ...
जब पूरे मामले को लेकर जिले के जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए और कहा की उप जिला अधिकारी व स्वास्थ विभाग के माध्यम से जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर उक्त संस्थान व डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी |
कानपुर देहात जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह
पूरे मामले में डॉ अमित कटियार ने गलत इलाज करके मरीज से हजारों रुपए तो ऐठ लिए हैं और मरीज को दर दर की ठोकर खाने पर मजबूर कर दिया है और मामले को लेकर जिले के अधिकारी भले ही जांच का हवाला देते नजर आ रहे हो लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी ने ऐसे डॉक्टरों और हॉस्पिटल के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जिनका खामियाजा गरीब मजबूर मरीजों को भुगतना पड़ता है अब देखना यह होगा कि गरीब मजबूर मरीज राम सिंह को न्याय मिल पाता है कि नहीं ।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।