वाराणसी -प्रवासी भारतीय दिवस कन्वेंशन में अभिनेत्री से राजनेता बनीं हेमा मालिनी का पार्वती अवतार... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 23 January 2019

वाराणसी -प्रवासी भारतीय दिवस कन्वेंशन में अभिनेत्री से राजनेता बनीं हेमा मालिनी का पार्वती अवतार...


 
वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस कन्वेंशन 2019 में अभिनेत्री से राजनेता बनीं हेमा मालिनी ने परफॉर्मेंस को देखकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस कदर मंत्रमुग्ध हो गईं कि वह "अदभुत, अविश्वसनीय और अकल्पनीय'' कहने से खुद को भी नहीं रोक पाईं. दरअसल, मंगलवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 'प्रवासी भारतीय दिवस कन्वेंशन 2019' में मां गंगा का किरदान निभाने और एक बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए सांसद हेमा मालिनी की काफी प्रशंसा की और इस अभिनय को अदभुत, अविश्वसनीय और अकल्पनीय करार दिया. 

इससे पहले कई विदेशी गणमान्य लोगों ने भारत में लोगों को प्रभावित करने के लिये हिंदी के कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया, लेकिन मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने मंगलवार ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में शुद्ध भोजपुरी में अपना भाषण दिया. 15वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में इस मंदिर नगरी में मुख्य अतिथि के तौर पर अपने भाषण में जगन्नाथ ने घोषणा की कि मॉरीशस अगले महीने हरियाणा सरकार के साथ मिलकर भगवद्गीता महोत्सव की मेजबानी करेगा. साथ ही उन्होंने मॉरीशस के अगले वर्ष पहली बार भोजपुरी महोत्सव का आयोजन करने की भी घोषणा की.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।