यूपी में मौसम ने करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में छाई बादली तेज हवा
के साथ कहीं रिमझइम तो कहीं झमाझम बारिश होने लगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश
उपलवृष्टि का भी साक्षी बना, जिससे दिन का तापमान गिर गया। मध्य उत्तर
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रुकरुक कर बारिश होने लगी। । दरअसल, पहाड़ी इलाकों में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर
मैदानी इलाकों में भी हुआ। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आगामी दो-तीन
दिन बदली छाई रहेगी और हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे वातावरण में ठंड भी
बढ़ेगी। दिन के तापमान में कमी आने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
हुआ है। इसका असर आगामी तीन दिनों तक बना रहेगा। इसके चलते कहीं मध्यम और
कहीं घने बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। ठंड में इजाफा
होगा। दरअसल, बीती रात से आज दिन भर उत्तरी पूर्वी दिशा से हवा चलने का
सिलसिला बना रहा। साथ ही घने बादलों ने डेरा डाल दिया और बारिश होने लगी। पूर्वाह्न में कुछ
ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश हुई !


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।