गोंडा /बभनजोत -जिला पंचायत स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 23 January 2019

गोंडा /बभनजोत -जिला पंचायत स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया..



रिपोर्ट - राकेश सिंह

अलीपुर में जनकल्याण इंटर कॉलेज विद्यालय परिसर में आयोजक  मुकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी की ओर से जिला पंचायत स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुल 21 विद्यालयों से प्री परीक्षा करा कर हर विद्यालय से  10,10, उत्कृष्ट बच्चों का चयन हुआ जिसमें कुल 210 बच्चों ने प्रतिभाग किया
 
कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। इसके अनुसार प्रथम,अजय कुमार यादव, द्वितीय, अमन पांडे, तृतीय. वैभव श्रीवास्तव,अंकित जयसवाल, रामू भारद्वाज, कुलदीप यादव,उमेश वर्मा,प्रदीप जैसवाल,अमन पाठक,समारोह में उपस्थित  प्रधानाचार्य.प्रबंधक. अध्यापक.को माल्यार्पण उन्हें सम्मानित किया गया इस मौके पर प्रबंधक अरविंद कुमार वर्मा, अध्यापक आर सी वर्मा, सुभाष पटेल,एडवोकेट अमरचंद यादव,आशीष श्रीवास्तव,आदर्श श्रीवास्तव, अनुभव श्रीवास्तव, कन्हैया लाल,उपजा के जिला अध्यक्ष रईस अहमद,सफल बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर बच्चों को पुरस्कृत भी कि गया अतिथि के रूप में समस्त विद्यालयों के प्रबंधक प्रधानाचार्य व अभिभावक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।