ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
राम मंदिर निर्माण के लिए अगर कांग्रेस अपने कदम आगे बढ़ाती है तो पूरे देश
का साधु संत कांग्रेस का समर्थन करेंगे यह बात कानपुर में रामजन्मभूमि
न्यास के महंत नृत्य गोपालदास ने कहा।नृत्य गोपाल दास कानपुर से होते हुए
प्रयागराज धर्मसंसद में शामिल होने जा रहे थे
शहर
के सरसैया घाट स्थित राम जानकी मंदिर में भक्तो को आशीर्वचन देने के बाद
महंत नृत्य गोपाल दास ने पत्रकारो से वार्ता करते हुए कहा कि प्रयाग नगरी
में होने वाली विश्व हिंदू परिषद की धर्मसंसद में साधु संतों द्वारा राम
मंदिर निर्माण को लेकर कठोर कदम उठाये जाएंगे देश मे मोदी और प्रदेश में
योगी की सरकार पूर्ण बहुमत में है और इस समय राम मंदिर का निर्माण अपेक्षित
है साधु संतों की भी यह पुरजोर मांग है कि देश की जनता भाजपा सरकार की ओर
टकटकी लगाकर देख रही है कि वह कब मन्दिर निर्माण करायेगी यदि इनके रहते हुए
मन्दिर निर्माण नही हो पाया तो इससे देश की क्षति तो होगी ही साथ
में भाजपा की भी क्षति होगी उन्होंने कहा कि यदि चुनाव से पहले राम मंदिर
का निर्माण हो जाता है यह देश के लिए भी और सरकार के लिए भी अच्छा होगा।
वही विश्व हिंदू परिषद के बयान पर की राममंदिर निर्माण के लिए यदि कांग्रेस
घोषणापत्र पर बढ़ाती है जिसपर महंत गोपालदास ने कहा कि यदि कांग्रेस राम
मंदिर निर्माण के लिए आगे कदम बढ़ाती है तो हम उनका समर्थन करेंगें। प्रदेश
सरकार द्वारा साधु संतों के लिए पेंशन योजना के सवाल पर कहा कि प्रदेश के
मुखिया योगी जी भी एक संत है उनके दिल मे साधु संतों के लिए भावनाएं है वह
जो भी करेंगे साधु संत के लिए अच्छा ही करेंगें।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।