जिला संवाददाता - अरविन्द शर्मा
कानपुर देहात जनपद में जिला स्तरीय तहसील समाधान दिवस जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में तहसील अकबरपुर में किया गया समाधान दिवस के मौके पर जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करते नजर आए,
वहीं जिले के जिलाधिकारी ने वर्ष 2019 के शुभारंभ पर सभी क्षेत्रवासियों जनपद वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की वर्ष की शुरुआत में हमारे जनपद में केवल 158 शिकायतों की संख्या नजर आई और दिन प्रतिदिन हमारा प्रयास है की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द होता रहे और शिकायतें कम होती जाएं, जिनमें से 5 शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया और गजनेर क्षेत्र से ज्यादा शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई और शिकायतें आने वाली क्षेत्र में विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया साथ ही जिलाधिकारी ने बताया की तहसील समाधान दिवस और थाना समाधान दिवस बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस के रूप में होते हैं जहां जन समस्याओं के निस्तारण की व्यवस्था होती है शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रशासन पहले से ही मुस्तैद है लेकिन इस वर्ष में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का सुधार करें और जल्द शिकायतों का समाधान करें ऐसा न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी ।
इस वर्ष के पहले समाधान दिवस पर जिलाधिकारी के तेवर कड़े नजर आए महोदय ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कार्यवाही में लापरवाही करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी ,
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।