रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
मिनी
कुम्भ मेलारामनगरिया में आज श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के महंत अंगद गिरी
अध्यक्षता में महंत सत्यगिरी महाराज के तत्वाधान में आने वाले शाही स्नान
की शोभायात्राओं के लिए आज पेशवाई यात्रा का आयोजन किया गया था।जिसमे
दर्जनों अखाड़ो के महंत व साधू सन्तो ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया है।यह जूना
अखाड़े की पेशवाई अमैयापुर क्षेत्र से शुरू होकर मुख्य बाजार से चलकर
प्रशासनिक मार्ग पर पहुंची जहां पर मेला व्यवस्थापक सन्दीप दीक्षित व मेला
प्रभारी द्वारा सभी नागा साधू, दण्डी साधू, ब्रह्मचारी सन्तो का माला
पहनाकर स्वागत किया गया।पेशवाई में हजारो भक्तगण साथ मे परिक्रमा करते नजर आ
रहे थे।परिक्रमा मार्ग पर कल्पवासी जन पुष्पों की वर्षा कर रहे थे।जूना
अखाड़े के महंत सचिव सत्यगिरी महाराज ने बताया कि आज यह पेशवाई इसलिए निकाली
गई जिससे भक्तो को पता चल सके कि सभी अखाड़ो के सन्त मेलारामनगरिया में आ
चुके है।हमारी पेशवाई यात्रा में सभी सम्प्रदायो के सन्तो ने भाग लिया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।