रवि गुप्ता ब्यूरो कानपुर
किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित संजय वन में
पुराने नोटों के मिलने की सूचना पर हड़कम्प मच गया इस दौरान मॉर्निंग वॉक
पर निकले लोगों की नज़र जब उन पड़े हुए पुराने नोटों पर पड़ी तो जिसके हाथ जो
भी लगा लेकर नौ दो ग्यारह हो गया खास बात यह रही कि पुलिस को इस घटना की
भनक तक नही लगी और न ही मौके पर पहुंची । इस दौरान एक युवक जिसने उसी जगह
सें उन 500 और 1000 के पुराने नोटो को एकत्र किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया
पर तेजी वायरल हो रहा है।
बताया
जा रहा है कि किदवई नगर स्थित संजय वन में जब लोग सुबह घूम रहे थे तो उनकी
नज़र कुछ दूरी पर पड़े हुए कुछ रुपये नुमा आकृति पर गयी पास जाकर देखा तो
लगभग 2 से 3 लाख रुपये के पुराने नोट जो कि 500 और 1000 के थे वे वहां पड़े
हुए थे यह देख लोग दंग रह गए देखते ही देखते यह सूचना जंगल मे आग की तरह
फैल गयी और जिस तरफ पुराने नोट पड़े हुए थे वहां देखते ही देखते लोगों की
भीड़ टूट पड़ी और सभी लोग उन नोटो को पाने के लिए होड़ सी मच गयी इसी दौरान
पुराने नोटों को बटोरने वाले एक
युवक का वीडियो
वायरल हो गया उसने बताया कि लगभग 2 से 3 लाख रुपये के पुराने नॉट वहां पड़े
हुए थे जिन्हें लूटने के लिए काफी भीड़ पहले से ही जमा थी जिसके हाथ जो भी
लगा वह ले गया और पुलिस को इस बात की सूचना नही थी और न ही पुलिस वहां
पहुंची। हालांकि इन पुराने नोट महज़ एक कागज से ज्यादा कुछ नही है लेकिन
सवाल यह है कि अभी भी लोगों के पास इन पुराने नोटों का जखीरा जमा हुआ है
खैर अब यह देखने वाली बात होगी कि यह पुरानी रकम कहा से और कैसे आयी और इस
मामले में पुलिस का अगला कदम क्या होगा यह देखने वाली बात होगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।