कन्नौज - क्राफ्ट मेले में अचानक आग लगने से चार दुकानें जलकर खाख - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 8 January 2019

कन्नौज - क्राफ्ट मेले में अचानक आग लगने से चार दुकानें जलकर खाख





रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी

कन्नौज क्राफ्ट मेले में दोपहर में अचानक आग लगने से चार दुकानें जलकर खाख हो गईं। स्थानीय लोगों की सहायता से लगी आग को बुझाकर आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर जब तक फायर विग्रेड की गाडी पहुंची तब तक स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। वहीँ आग लगने से करीब दस लाख रूपये का नुकसान बताया जा रहा है।


 

उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र के एसबीएस कॉलेज ग्राउंड पर लगे क्राफ्ट मेले में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि आग की चपेट में आकर चार दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं हैं। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में लगभग 10 लाख के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहां मौजूद दुकानदारों का कहना है कि स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका है। एक कश्मीरी दुकानदार नज़ीर अहमद का कहना है कि दमकल विभाग को सूचना देने पर भी दमकल गाड़ी समय से न पहुंचकर विलम्ब से पहुंची तथा 100 डायल पर भी उचित समय पर कोई सम्पर्क नहीं हो सका।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।