रिपोर्ट - विशाल सिंह
सूबे में सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अपराधोंयो को उत्तर प्रदेश छोड़ने की बात कह रहे थे लेकिन उन्नाव में अपराधी बेखौफ होकर लगातार एक के बाद एक हत्या जैसी जगंन्ह घटनाओं को अंजाम दे रहे, और आज फिर उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में लापता नाबालिग किशोर का नग्न अवस्था में खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया हालांकि हत्या के पीछे ही वजह न तो परिजन बता पा रहे है और न ही पुलिस
पूरा मामला अजगैन थाना क्षेत्र के केवाना गांव का है। यहां के रहने वाले संतू मौर्या का 15 वर्षीय बेटा राहुल उर्फ मयंक का शव नग्नावस्था में गांव से बाहर खेतों पडा हुआ था। मां नीलम के अनुसार कल शाम से लापता था। जिसे ढूढ़ने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नही मिला। सुबह खेतों पर गए ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना देने के साथ साथ पुलिस को भी मामले से अवगत कराया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल मौके पर मिले सबूतों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही पुलिस की मानें तो घटनास्थल से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे जिससे मामले से जल्द ही पर्दा उठा दिया जायेगा।
मृतक किशोर की मां नीलम
बहुत ढूढ़ा पूरा गांव प्रधान साथ गांव के लड़के औरतें खेतों जंगल गए कांटा वांटा देखे हर जगह बुलाया हर जगह चिल्लाया हर जगह ढूंढ़ा नाम ले ले के बुलाया राहुल राहुल, गिर गिर पड़ी, चार औरते हमे पकड़े पर नही पता चला सबसे जो मिला उसे फोटो दिखया लेकिन नही मिला।भीम कुमार
बहुत ढूढ़ा पूरा गांव प्रधान साथ गांव के लड़के औरतें खेतों जंगल गए कांटा वांटा देखे हर जगह बुलाया हर जगह चिल्लाया हर जगह ढूंढ़ा नाम ले ले के बुलाया राहुल राहुल, गिर गिर पड़ी, चार औरते हमे पकड़े पर नही पता चला सबसे जो मिला उसे फोटो दिखया लेकिन नही मिला।भीम कुमार
सीओ हसनगंज उन्नाव गौतम
अजगैन थाना क्षेत्र के केवाना गांव में जितेन्दर नाम के व्यक्ति के ससुर के खेत में मयंक मौर्या पुत्र संतू मौर्या उम्र लगभग 15 वर्ष का शव मिला है। ये लड़का कल लगभग 6 बजे अपने घर से दौडने के लिए घर से निकला था और लगभग 7 बजकर 15 मिनट पर अंतिम बार ग्राम की पुलिया पर इसे देखा गया आज इसका नग्न अवस्था में शव मिला है जिसमें इसके कपड़े अलग अलग पड़े है। शव के पास एक घड़ी पड़ी मिली है एचएमटी पार्ट्स ये एक महत्वपूर्ण सुराग हो सकता हैं अभियोग पंजीकृत कर लिया गया हैं पुलिस जल्द ही इसका खुलासा कर देगी
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।