उन्नाव - सड़क पर जन्मा बच्चा , मानवता हुई शर्मसार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 28 January 2019

उन्नाव - सड़क पर जन्मा बच्चा , मानवता हुई शर्मसार






रिपोर्ट - विशाल सिंह

उन्नाव जनपद में एक मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जहाँ एक गर्भवती माहिला को खून की कमी बताकर रेफर कर दिया जाता है और जब उसका पति एम्बुलेंस के लिए कॉल करता है तो वो भी उसे नहीं मिलती जिसके चलते वो और उसका परिवार वाहन की तलाश में रोडवेज बस स्टॉप पर पहुचते है की इसी बीच गर्भवती माहिला को प्रसव की तीव्र पीड़ा होती है और वो वही जमीन पर लेट जाती है इतने में साथ आई महिला व राह चलती महिलाओ ने साड़ी से ढक कर गर्भवती माहिला का प्रसव कराया वही जिला अस्पताल प्रशासन इस शर्मसार करने वाली घटना पर पर्दा डाल गर्भवती माहिला को रेफर करने की बात कर अपना पल्ला झाड रहा है|
 





डॉ अन्जू द्विवेदी (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक-महिला)
नहीं उस मामले में मुझे जितनी जानकारी हुई है उसने यह हमारी सिस्टर स्टाफ बता रही थी कि उसका प्रसव कहीं हो गया था और उसकी कनारी फसी हुई थी परंतु वह पेशेंट जो था बहुत अनेमिक था इसमें हमें आईसीयू की जरूरत पड़ती और ब्लड तो ब्लड की व्यवस्था हो जाती पर आईसीयू नहीं है हमारे यहां, तो इसलिए उसको मेडिकल कॉलेज हैलेट रेफर किया गया था परंतु वह अपनी मर्जी से कहने लगा कि मैं नहीं ले जाऊंगा और अपना फिर अपनी मर्जी से लिख कर के गया कि मैं कहीं प्राइवेट में ले जाऊंगा पर हमारे डॉक्टर ने तो हैलेट के लिए रेफर किया था।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।