by -सत्य प्रकाश चौधरी
आज उ0प्र0 कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा मण्डल केाआर्डिनेटरों
की बैठक आयोजित की गयी जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को
लेकर समीक्षा और चर्चा की गयी, बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अ0भा0
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय संयोजक एवं उ0प्र0 प्रभारी अनिल
सैनी मौजूद रहे।प्रदेश
कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग की बैठक में अनिल सैनी ने पूरे प्रदेश से आये सभी मंडल कोआर्डिनेटरों से उनके
प्रभार वाले जनपदों में जिलाध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों की नियुक्ति हेतु
मांगे गये तीन-तीन नामों के पैनल प्राप्त किये गये। उन्होने कहा कि बहुत
शीघ्र ही पिछड़े वर्ग विभाग के सभी जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी जायेगी।
उन्होने कहा कि नियुक्ति के बाद सभी जिलाध्यक्ष 15 दिन के अन्दर ब्लाक स्तर
तक संगठन को गठित करेंगे। उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश में पिछड़े वर्ग के
लोगों में कांग्रेस के प्रति बहुत तेजी के साथ रूझान बढ़ा है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।