ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
आगामी चुनाव में जीत का मूलमंत्र देने के लिए बुधवार को भाजपा राष्ट्रीय
अध्यक्ष अमित शाह शहर के निराला नगर रेलवे ग्राउंड पहुंचे जहां कानपुर
बुंदेलखंड बूथ सम्मेलन में जिलों से आये हुए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के
अंदर जोश भरते हुए उन्हें जीत के मूलमंत्र भी दिए। उनके साथ में सूबे के
सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओ के अंदर कुछ यू भरा जोश
लोकसभा
चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी कमर कसते हुए तैयारियां शुरू कर दी है और
जिसकी शुरुआत बूथ स्तर से कर दी गयी जिसके लिए आज भाजपा के राष्ट्रीय
अध्यक्ष अमित शाह निराला नगर रेलवे ग्राउंड पर बूथ सम्मेलन कार्यक्रम में
शिरकत करते हुए बूथ कार्यकर्ताओ के अंदर जोश भरते हुए शंखनाद किया। उनके
साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजदू रहे सीटे जीतने के लिए बूथ जीतना कितना
जरुरी है और जीत का मूलमंत्र भी अमित शाह ने ग्राउंड में बैठे हुए लगभग 20
हज़ार से अधिक बूथ अध्यक्ष,बूथ प्रभारी, और सेक्टर प्रभारियों को दिए। इस
दौरान अमित शाह और सीएम योगी के आने से पहले से ही पुरे दक्षिण इलाके को
भारी सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में ले लिया गया था चप्पे चप्पे पर जवान
पैनी नजरो से निगरानी करते देखे गए साथ ही खुफिया एजेंसी भी तैनात रहीं।
अंदर आने वाले वाहनों की एंट्री बन्द रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के
मंच पर आते ही ग्राउंड में बैठे हुए हज़ारो की तादाद में लोगों ने उनका
अभिवादन स्वीकार किया।
उन्होंने मंच को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओ में
जोश भरते हुए कहा कि हर लिहाज से बूथ हमारे लिए सबसे अहम रोल अदा करेगा साथ
ही चुनाव में जीत का मंत्र देकर बूथ कार्यकर्ताओ के अंदर जोश भर दिय साथ
ही उन्हें टिप्स भी दिए और जिम्मेदारी भी दी। शाह ने कहा कि बूथ सम्मेलन
अपने कार्य को इस तरह से सम्पादित करे कि मोदी जी भी कहे कि सबसे ज्यादा
सरकार बनाने में सबसे अहम रोल यूपी का रहा सीटें जीतना हमारी प्राथमिकता
रहेंगी पिछली बार हमारे पास 73 सीटे थी इस बार भी हम पीछे नही रहेंगे बल्कि
इस बार यूपी से 74 सीटें दिलाने का कार्यकर्ताओ को संकल्प भी लिया। उत्तर
प्रदेश की अंदर जनता सब जानती है वह समझदार है कि जातिवाद की राजनीति कौन
करता है हमें बताने की आवश्यकता नही। वही यूपी में सबसे बड़ा रोड़ा लग रहे
सपा बसपा गठबंधन पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओ ने गठबंधन
को पहले भी ध्वस्त किया था जिसको भी एकत्रित होना है, वो हो जाये
उत्तरप्रदेश का कार्यकर्ता 50 प्रतिशत सीटों के लिए तैयार बैठा है। शाह ने
उत्तरप्रदेश में गुंडों के पलायन पर योगी आदित्यनाथ को साधुवाद दिया। शाह
ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योजनाओं का लाभ सभी जातियों को मिला जातिवाद
मिटाने का काम भाजपा सरकार ने किया है |
गठबंधन की
सरकार पर चुटकी लेते हुए शाह बोले अगर गठबंधन की सरकार बनी तो सोमवार को
माया, मंगलवार को अखिलेश, गुरुवार को शरद पवार व रविवार को देश चला जायेगा
छुट्टी पर।
शाह ने कहा कि परिवारवाद की राजनीति अब देश मे नही चलने वाली। कहा कि विकास का एक ही पहिया है वह है मोदी सरकार,



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।