साहू तैलिक कल्याण समिति महाराजगंज के तत्वाधान में जनपद के 12 में से 10
ब्लाक गठन हो जाने के बाद 11वें ब्लाक पनियरा के गठन हेतु साधन सहकारी
समिति, पनियरा प्रांगण में पनियरा के ब्लाक अध्यक्ष चयन हेतु कार्यक्रम
हुआ। इसमें सर्वसम्मति से श्री उदयराज साहू जी (पूर्व प्रधान) निवासी-
ग्राम व् पो0-उस्का, पनियरा को साहू समाज का पनियरा ब्लाक अध्यक्ष चुने गए।
कार्यक्रम का संचालन श्री रामशरन साहू जी (ब्लाक अध्यक्ष फरेंदा) ने
किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता (जिला सहकारी
बैंक- गोरखपुर पूर्व मैनेजर) द्वारा किया गया। गुप्ता ने कहा कि जब तक अपना
समाज एकजुट नही होगा तब तक अपने समाज को किसी भी क्षेत्र में पहचान मिलना
मुश्किल ह, इस हेतु हम लोग संगठित होकर अपने समाज के दुर्बल वर्ग के बच्चों
को शिक्षा का माहौल पैदा कर शिक्षित करे एवं गरीब बेटे बेटियों की शादी
कराकर अपने समाज का उत्थान किया जाये।
मुख्य
अतिथि जवाहर लाल साहू (पूर्व अध्यक्ष साहू समाज) रहे, जिन्होंने
अपने समाज के संगठन पर बल देते हुए कहा कि हर राजनैतिक पार्टियों द्वारा
अपने समाज को अनदेखा किया जाता रहा ह, इसलिए हमें संगठित होकर रहने की
जरुरत ह, तभी अपने समाज को आज संख्याबल के हिसाब से हिस्सेदारी मिलेगी और
हम लोग आपस में मिल जुलकर ही संगठन के माध्यम से समाज के दुर्बल वर्ग के
बच्चों को शिक्षा दिलाने एवं बेटे बेटियों की शादी करा सकते ह।
अनिल कुमार गुप्ता जी (साहू समाज महाराजगंज अध्यक्ष) ने संगठन को
मजबूत करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जब तक हम संगठित नही होंगे तब
तक हम अपने समाज के दबे कुचलो लोगो को न्याय नही दिला सकते ह, इसलिए हमें
संगठित होने की आवश्यकता ह, इसके लिए अपने समाज को आगे आना होगा।
साहू समाज की पनियरा ब्लाक चयन पर साहू समाज की बैठक में संगठन को
मजबूत करने के लिए राकेश गुप्ता जी- भावी प्रत्यासी लोक सभा
महाराजगंज, रेनू गुप्ता जी- छात्र नेत्री (पी0जी0 कालेज महाराजगंज), गोविन्द गुप्ता जी (ब्लाक अध्यक्ष- सदर साहू समाज विजय कुमार
गुप्ता (ब्लाक अध्यक्ष- सिसवा श्याम सुन्दर गुप्ता जी (बी0आर0सी0
समन्यवक), रामहरी गुप्ता रामकिशुन गुप्ता रामकेश गुप्ता आदि ने अपना विचार ब्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।