कन्नौज-जहरीली चाय पीने से दो की मौत, एक गंभीर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 14 January 2019

कन्नौज-जहरीली चाय पीने से दो की मौत, एक गंभीर


 
रिपोर्ट- मोबीन मन्सुरी

कन्नौज में जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार में पिता पुत्री की मौत हो गई जब कि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।  पत्नी की हालत गम्भीर होने पर उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से छानबीन शुरु कर दी है।

उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज के थाना तालग्राम के रनवा ग्राम में सोमवार की सुवह उस समय हड़कंप कट गया जब सुबह उठकर एक ही परिवार के तीन लोगों ने चाय पी।  चाय पीने के बाद परिवार के मुखिया रोशन लाल दोहरे पुत्र स्व.जगदीश दोहरे एवं उनकी पत्नी संजू देवी और इनकी पांच वर्षीय पुत्री की हालत बिगड़ गई।  लोगों को इस बात की जानकारी होने पर इन्हे तुरंत सीएचसी तालग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जहां डॉक्टरों ने रोशन लाल दोहरे  एवं उसकी पुत्री राधिका को मृत घोषित कर दिया।  वहीँ रोशन लाल की पत्नी संजू देवी की हालत गम्भीर बनी हुई है।  

वही मामले में एसपी अमरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि रनवा गांव में रोशन लाल ने सुबह चाय बनाई थी जिसमें रोशन लाल के पूरे परिवार ने चाय पी। चाय पीने के बाद रोशन लाल और उसकी पुत्री राधिका की मृत्यु हो गई है एवं पत्नी संजू देवी की हालत गंभीर के चलते उसका उपचार जारी है। उन्होंने बताया है कि मौके पर जब पुलिस पहुंची तो दोनों पिता-पुत्री के शव के मुख से झाग निकल रहा था जिसके लिए मौके पर फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया और यह निष्कर्ष निकाला गया कि परिवार ने सुबह चाय पी और चाय में किसी कारणवश कीटनाशक दवा जो घर में ही रखी हुई थी, वह चाय में गलती से मिल गई थी जिसकी वजह से यह अप्रिय दुर्घटना हो गई तथा पुलिस अधिकारी मौके पर उपस्थित हैं एवं पूरे प्रकरण की गम्भीरता से जांच की जा रही है कि मौत का कोई अन्य कारण तो नहीं है। फिलहाल उनका कहना है कि लेकिन अब तक की जांच में यह मामला एक्सीडेंटल ही सामने आ रहा है।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।