रिपोर्ट =मोबीन मन्सुरी
भोलेपुर गांव में गाली गलौच पर एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई के सिर में
ईंट मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई फरार हो
गया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर
आरोपी भाई की तलाश में दबिश देनी शुरु कर दी है।
उत्तर
प्रदेश के जनपद कन्नौज ग्राम भोलेपुर सदर कोतवाली में जमीनी विवाद को लेकर
एक बड़े भाई रामाधार ने अपने ही छोटे भाई कमलेश के सिर में ईंट मारकर हत्या
कर दी। पुलिस के अनुसार, कमलेश के पिता रामशंकर के आधार पर मंगलवार को
रात्रि 8 बजे रामशंकर का पुत्र कमलेश (46) नशे की हालत में अपने पुराने घर
के पास भैंस बांधने गया था। वहां पर किसी बात को लेकर उसका बड़े भाई रामाधार
(52) के साथ झगड़ा हो गया व वह उसके साथ गाली-गलौच करने लगा एवं नशे में
होने के कारण एक दम से उसने रामाधार पर हमला कर दिया। इस तरह की घटना से
रामाधार अचानक गुस्से में आ गया और मौके पर पड़ी ईंट उठाकर कमलेश को मारी
जिससे ईंट कमलेश के सिर में जा लगी और वह वहीं गिर गया एवं कमलेश के सिर से
काफी मात्रा में खून निकलने लगा जिस कारण थोड़ी देर में ही कमलेश की मृत्यु
हो गई। यह देखकर रामाधार घबड़ाकर मौके से भाग गया। वही मामले में पुलिस का
कहना है कि मुक़दमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा आरोपी भाई की तलाश में पुलिस
दबिश दे रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।