रीतू श्रीवास्तवतहकीकात न्यूज प्रभारी सुल्तानपुर
चांदा सुल्तानपुर बेटियों व महिलाओं को स्वावलंबी
बनाने के लिए उन्हें सिलाई कढ़ाई बुनाई जैसे आज प्रशिक्षण की महती आवश्यकता
होती है और ग्रामीण इलाक़ो मे प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध होने से आधी
आबादी क़ो परिवार की अर्थव्यवस्था से जोड़ा जा सकता है ।उक्त उदगार समाज
सेवी पं पुष्कर शुक्ला ने चितावनपुर मे सनातन ब्राह्मण समाज कें बैनर तले
संचालित सिलाई कढ़ाई केंद्र कें उद्घाटन किया ।श्रीशुक्ल ने कार्यक्रम को
संबोधित करते हुए आगे कहा की समाज कें हर वर्ग की बेटियों और महिलाओ क़ो
इसका लाभ मिलेगा । कार्यक्रम के दौरान केवला लर्निग स्कूल कें प्रबंधक
श्यामदेव पाण्डेय ने अपने उद्बोधन मे कहा की रामपुर ,मरगुपुर, देवापुर
,बलिभद्रपुर की महिलाओ और बेटियो क़ो फायदा होगा ।संगठन कें अध्यक्ष
विद्याधर तिवारी ने कहा की सनातन ब्राह्मण समाज का उद्देश्य है कि विकास
खण्ड कें प्रत्येक न्याय पंचायत मे प्रशिक्षण केंद्र खोला जाय और शाहपुर
कें बाद यह दूसरा केंद्र है,इसके पहले केंद्र का पंडित कृपा शंकर उपाध्याय
ने विधिपूर्वकवैदिक मंत्रोउच्चार कें साथ पूजन कराया । इस मौके पर
हरिश्चन्द्र तिवारी ,डॉ संतोष पाण्डेय, डॉ अंजनी पाण्डेय, डॉ एसपी
पाण्डेय, ने अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम मे शिवशंकर तिवारी,
गौरवपाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, श्यामनारायण तिवारी आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।