ब्यूरो गोरखपुर -कृपा शंकर चौधरी
क्रांतिकारी बंधू सिंह के आस्था का मंदिर तरकुलही देवी इस
समय अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। मंदिर परिसर और मेले में लगने वाले
दुकानों को लेकर कथित मेला मालिक के बीच तनाव के कारण आएदिन कोई न कोई धटना
होने लगी है। संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में थाने में शिकायत करने के
बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से गत रात फिर एक दुकानदार को पीटकर अधमरा
कर दिया गया।
गौरतलब है कि तरकुलहा देवी मंदिर मेला
मालिक और मेले में लगने वाले दुकानदारों के मध्य मंदिर परिसर और बगल की
जमीन को लेकर अदालत में केस दर्ज किया गया है जिसमें शिकायत की गई है कि
मंदिर परिसर और बगल की जमीन पर अबैध रुप से कब्जा किया गया है जिसे अदालत
अपने संज्ञान में लेते हुए न्याय करें।
दूसरी तरफ कई
दशकों से मंदिर और बगल की दुकानों से पैसा पा रहे मेला मालिक को अब पैसे न
मिलने से मेले में तनाव बढ़ गया है जिससे आए-दिन कोई न कोई धटना होने लगी
है। इसी क्रम में बीते रात लगभग 10 बजे मेले में चाय की दुकान लगाने वाले
उमाशंकर मोदनवाल को पीटकर अधमरा कर दिया गया जिसे बाद में मेले के
दुकानदारों द्वारा प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में
चौरीचौरा थानाध्यक्ष नीरज राय से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई
है।
मां तरकुलही देवी व्यापार मंडल वेलफेयर सोसायटी
के अध्यक्ष पवन चौहान ने चौरीचौरा थाने पर आरोप लगाया कि संदिग्ध
व्यक्तियों के संबंध में थानाध्यक्ष को गत 12 जनवरी को शिकायत की गई थी और
उन पर ध्यान देने का निबेदन किया गया था किन्तु थाने द्वारा कोई कार्रवाई
नहीं हुई नतीजतन अज्ञात लोगों द्वारा एक और व्यापारी को अधमरा कर दिया
गया। पवन चौहान ने कहा कि मेले का प्रकरण माननीय
मुख्यमंत्री महोदय के संज्ञान में है और इस घटना के बाबत कोई कार्रवाई नहीं
हुई व्यापार मंडल वेलफेयर सोसायटी चुप नहीं बैठेंगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।