ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू शुक्रवार को
सीएसए पहुंचे जहां कैलाश भवन सभागार में मण्डल के जिलाधिकारियो के साथ
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन की समीक्षा बैठक की और भारत निर्वाचन
आयोग की थीम सुगम निर्वाचन पर काम करने के निर्देश दिए साथ ही इस चुनाव को इ
वी एम् के साथ वी वी पैड लगाकर सम्पन कराये जाने के भी आदेश दिए।
मुख्य
निर्वाचन अधिकारी एल वेंटशवर लू ने बताया कि थीम है सुगम निर्वाचन बनना हर
एक मतदाता इस महाभियान का प्रतिभागी बनाना है पात्र व्यक्ति को मतदाता
बनाना है उनके अंदर प्रेरणा और समझदारी भी बढ़ानी है जो स्वतंत्र और निर्भीक
होकर इस चुनाव में मतदान कर सके सही सूचना, सुविधाएं भी और मोटिवेशन भी
देने के अधिकारियो को निर्देश दिए गए है सभी बूथो पर ईवीएम और वीवीपैड लागू
होगा। इस बार शतप्रतिशत मतदान के लिए विशेष रूप से पॉलिटिकल पार्टी के
तहसील स्तर और ब्लाक स्तर के बूथ एजेंट्स के साथ को बीएलओ के साथ बैठकर बात
की जाएं साथ ही इस बार तकनीक के माध्यम से ऑनलाइन 1950 पर मेसेज करेंगे
पूरा डिटेल वोटर को उपलब्ध होगा।
यूपी में वोटर लिस्ट लगभग 14 करोड़ 50 लाख
वोटर है जिसमे लगभग 25 लाख से अधिक वोटर्स अभी नए बने है।साथ ही ई वी एम्
से किसी भी तरह की छेड़खानी न होने की बात भी कही। दिव्यांगों, बुजुर्गों
जिन्हे चलने में परेशानी है या बीमार है और दिमाग रूप से फिट है ऐसे लोगों
के लिए गाड़ियां ले जाने व छोड़ने के लिए और व्हीलचेयर और उन्हें लाइन में
लगकर इंतजार न करना पड़े ऐसी व्यवस्था भी की जाएगी। हर वोटर को अपनी
जिम्मेदारी का एहसास कराएंगे जो वोट क्यो नही डालना चाह रहे ऐसे स्वयं सेवी
संस्थाओं के साथ मिलकर उन्हें जागरूक भी करेंगे। चुनाव में पारदर्शिता का
पूरा ध्यान रखा जाएगा यह हमारी प्राथमिकताहै


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।