गोंडा / मसकनवा - समाजवादी विकास विजन के तहत जागरूक किया गया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 12 January 2019

गोंडा / मसकनवा - समाजवादी विकास विजन के तहत जागरूक किया गया


रिपोर्ट - रमेश यादव 

मसकनवा समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के पूर्व एससी एसटी आयोग के सदस्य संजय विद्यार्थी उर्फ संजय सविता के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गौरा विधानसभा क्षेत्र के सोहिला गांव एवं मसकनवा बाजार में सपाजनों ने जनसंपर्क कर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सरकार के कार्यो व नीतियों के बारे में आम लोगों को जानकारी दी।और उन्होंने कहा कि जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से महंगाई में बढ़ोतरी हुई है। गरीब, मजदूर, युवा, छात्र एवं व्यापारी सभी वर्ग परेशान है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार केवल लोगों को बरगलाने का कार्य कर रही है। आगामी लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जनता सबक सिखाने के लिए कमर कस चुकी है। इस दौरान शहजाद अली, सुनील गौड़, अजय यादव,पूर्व प्रधान प्रत्याशी मुलायम यादव, श्याम वर्मा,पंकज वर्मा,रमेश यादव, निहालु यादव,वीरेन्द्र यादव,राहुल मोदनवाल,अजय यादव, हेमन्त पाण्डेय,पवन सविता, अवधेश सविता,अजय सिंह,सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।