कैलाश सिंह विकाश ब्यूरो वाराणसी
कई बैंकों ने 31 दिसंबर के बाद बिना चिप वाले एटीएम कार्ड को बंद करने का आदेश जारी किया था। इससे काफी एटीएम धारक परेशान थे। अब बैंकों की तरफ से बिना चिप वाले एटीएम कार्ड धारकों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। अब 31 दिसंबर के बाद भी बिना चिप वाले एटीएम कार्ड चलते रहेंगे। बैंक आफ बडौदा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस खबर की पुष्टि की है।
बैंक एटीएम फ्रॉड की समस्या को लेकर काफी चिंतित थे। एटीएम कार्ड के जरिए हो रहे फ्रॉड से यूजर्स को बचाने के लिए चिप वाले एटीएम लाये जा रहे हैं और इनका वितरण हो रहा है। बैंक दो तरह से खाताधारकों को एटीएम कार्ड दे रहे हैं। कुछ बैंक सीधे शाखाओं से एटीएम कार्ड बदलकर दे रहे हैं। जबकि दूसरी और कुछ बैंकों के खाताधारकों के एटीएम कार्ड मुख्यालय से प्रिंट होकर आ रहे हैं। ऐसे में कार्ड प्रिंट होकर आने पर खाताधारकों को उनके अधिकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज किया जा रहा है या फोन कर शाखा बुलाया जा रहा है। यह एटीएम कार्ड भी पहले जैसे ही है बस इन में चिप लगी है। जिसमें यूजर्स का बायोमेट्रिक डाटा स्टोर किया जाएगा। नए चिप वाले एटीएम कार्ड को एक्टिवेट कराते ही 72 घंटों के अंदर पुराना एटीएम कार्ड खुद-ब-खुद बंद हो जाएगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम कार्ड अभी बंद नहीं होंगे 1 जनवरी के बाद भी चलते रहेंगे। जिन खाताधारकों के एटीएम कार्ड आते जा रहे हैं हम उन्हें कार्ड देते जा रहे हैं। बृजेश कुमार सिंह, डीजीएम, बैंक ऑफ बड़ौदा अभी पुराने बिना चिप वाले एटीएम कार्ड बंद नहीं होंगे, जिसके कार्ड बनते जा रहे हैं वे उन्हें एक्टिव करते जा रहे हैं, हमारी तरफ से जल्दी से जल्दी कार्ड देने का प्रयास हो रहा है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।