ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
शहर के चौराहो को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन और ट्रैफिक
पुलिस की सयुक्त टीम ने मंगलवार को घंटाघर चौराहे के फुटपाथों पर अवैध
कब्जा और अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान प्रशासन ने ठेले
खोमचे वालो से चौराहे को मुक्त कराया तो वही दुकानदारों को फुटपाथों पर
कब्जा नहीं करने को लेकर हिदायत भी दी।
एसपी सिटी राज कुमार अग्रवाल ने
बताया की शहर के भिन्न भिन्न चौराहो पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मिल कर
अतिक्रमण अभियान चला रही है.जिससे आम जनता को जाम से निजात दिलाई जा सके
उन्होंने बताया की अभियान के पहले दिन हम लोगो ने घंटा घर चौराहे पर
अतिक्रमण अभियान चलाकर चौराहे को खाली कराया है क्योकि शहर का सबसे व्यस्त
चौराहा यही है यहां पर स्टेशन और बस अड्डा पास में ही है इस लिए बाहर से
आने वाले लोगो को जाम से काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। इस
अभियान के दौरान टैम्पो स्टैंड वालो को भी हिदायत दी गई है की वो अपने
वाहनों को सही तरीके से रोड के किनारे पार्किंग करे। वही इस मामले में नगर
निगम को भी बता दिया गया है की नगर निगम एक लाइन बना दे जिसमे टैम्पो उस
लाइन के अंदर खड़े हो। यह अभियान शहर के हर चौराहो पर चलाया जाएगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।