रिपोर्ट- राकेश वर्मा
गोंडा कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के मजरे उपाध्याय पुर ग्रैंड के पुकननी
ग्राम में जगन्नाथ यादव के घर पर रविवार की रात आग लगने के कारण दो गाय जो कि एक गर्भवती थी और एक भैंस जलकर राख हो गई और
एक भैंस तथा बछड़ा बुरी तरह से झुलस गए पशु चिकित्सक मनकापुर के अनुसार
उनके बचने की उम्मीद भी नहीं है आग से पशुओं को बचाने की कोशिश में जगन्नाथ
यादव की पत्नी को आग की लपटों का सामना करना पड़ा लेकिन वह उन्हें बचा
नहीं पाई और खुद भी दो तीन जगह से जल गई सूचना पाकर सोमवार की सुबह ग्राम
प्रधान - आज्ञाराम वर्मा, कानूनगो रमाकांत तिवारी, लेखपाल अतीकुल रहमान तथा
दतौली चौकी के दीवान अमर सिंह राधेश्याम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आग
की लपट में आए हुए पशुओं तथा उस स्थान का निरीक्षण किया आग लगने के कारण का
अभी तक पता नहीं लग पाया है ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।