लखनऊ - दो लाख नौकरियां देने की घोषणा मात्र छलावा - मसूद अहमद - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 24 January 2019

लखनऊ - दो लाख नौकरियां देने की घोषणा मात्र छलावा - मसूद अहमद



चीफ रिपोटर UP -चन्द्र मोहन तिवारी 
 
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार के रेलमंत्री पीयूष गोयल द्वारा लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बेरोजगारों को दो लाख नौकरियां देने की घोषणा मात्र छलावा है। भारतीय जनता पार्टी ने समाज के सभी वर्गो की भावनाओं के साथ खिलवाड किया है। यह बात राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने रेलमंत्री पीयूष गोयल के बयान पर पलटवार करते हुये कहा कि झूठ, जुमलों को गढकर किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों के साथ साढे चार साल लगातार छल कर रही सरकार बेरोजगारों को पुनः छलने के लिए रेलवे में नौकरियों का भ्रमजाल फैलाकर मतों की ठगी करने का प्रयास करती नजर आ रही हैं। डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि प्रत्येक वर्ष दो करेाड नौकरियां देने के वादे का अब तक पता नहीं और लोकसभा चुनाव निकट आते देखकर रेलवे में नौकरियां देने का वादा मात्र झूठ व जुमला है। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान, बेरोजगार भाजपा की कथनी करनी समझ चुका है वह उनके शब्दजाल में फंसने वाला नहीं है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।