महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रखर समाजवादी नेता जार्ज
फर्नान्डिस के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। अखिलेश यादव ने कहा कि जार्ज फर्नान्डिस ने समाजवादी विचारधारा
को गति देने के साथ श्रमिक आंदोलन का भी प्रभावी नेतृत्व किया था। केन्द्र
सरकार में वे उद्योग, संचार, रेल एवं रक्षामंत्री रहे। 1974 के लोकसभा
चुनावों में भारतीय रेल की ऐतिहासिक हड़ताल का उन्होंने नेतृत्व किया था।
सन् 1967 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने मुंबई में एस.के. पाटिल को
हराया था। आपातकाल के विरोध में उन्हें गिरफ्तारी के बाद भयंकर यातनाएं दी
गई थी। 1977 में वे जेल से ही लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि जार्ज साहब जन्मजात विद्रोही राजनेता थे।
मंत्री पद पर रहते हुए भी उन्होंने सुरक्षा नहीं ली थी। उनके बंगले में गेट
नहीं था और कोई भी कभी भी उनसे बेहिचक मिल सकता था। उनके निधन से देश की
अपूरणीय क्षति हुई है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।