रिपोर्ट - अमित गौर
जिले में पुलिस अधीक्षक के
निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालौन पुलिस को
बड़ी सफलता हाथ लगी है डकोर थाने की पुलिस टीम को गैर प्रान्त की 240 अवैध
पेटी देशी शराब के साथ तीन शराब तस्कर ग्रिफ्तार किये है जालौन पुलिस
अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते
हुए बताया जिले में चलाए जा रहे अवैध शराब के अभियान के तहत डकोर थाना और
स्वाट टीम को मुखबिर की सटीक सूचना पर उरई राठ रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान
एक मैक्स पिकअप गाड़ी को रोका जिस में तलाशी ली गई तो 240 पेटी गैर प्रांत
की अवैध देशी शराब के साथ तीन शराब तस्कर गिरफ्तार हुए पूछताछ में बताया
कि यह लोग झांसी जनपद के एरच से मध्य प्रदेश की निर्मित देशी शराब खरीदते
हैं और यहां लाकर ऊंचे दामों पर बेचा करते हैं इन लोगों के पास देसी शराब
के रैपर और सैकड़ों की संख्या में बोतल बंद करने के ढक्कन भी बरामद हुए हैं
पूछताछ में बताया 26 जनवरी को देखते हुए ठेका बंद रहता है जिस कारण मौरंग
के खदानों में लेबरों को ऊंचे दामों पर सप्लाई करते हैं पुलिस अधीक्षक ने
बताया कि इन लोगों से और भी जानकारी हासिल हुई है जिसके अनुसार और लोगों पर
भी कार्रवाई की जाएगी

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।