रिपोर्ट - अशोक कुमार
प्रयागराज में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट
ने कई बड़े फैसले लिए हैं. इस बैठके के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ने घोषणा की कि यूपी सरकार प्रदेश में गंगा एक्सप्रेस वे बनाएगी.
उन्होंने दावा किया कि 600 किमी का यह एक्सप्रेस वे दुनिया का सबसे लंबा
एक्सप्रेस वे होगा !मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस भव्य तथा दिव्य कुंभ के लिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद। निर्मल, पावन, अविरल गंगा
का रूप प्रधानमंत्री की ही दूरदर्शिता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रयागराज में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में
कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली। प्रयागराज की कनेक्टिविटी के लिए कैबिनेट ने
तय किया है कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग को प्रयागराज से जोड़ने के लिए
गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जायेगा।
छह लेन का गंगा एक्सप्रेस-वे
मेरठ, अमरोहा, बुलन्दशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज,
उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक आएगा। यह दुनिया का
सबसे बड़ा हाईवे होगा।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज में हैं तो जाहिर
तौर पर हमारी कैबिनेट का केंद्र भी प्रयागराज है। कैबिनेट ने वेस्ट यूपी
से जोडऩे के लिये गंगा एक्सप्रेस वे बनाने को सहमति दी है। मेरठ से अमरोहा,
बदायूं से प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेस
वे बनेगा। इस पर 36 हजार करोड़ खर्च होगा। 600 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे
के लिए सरकार को 6556 हेक्टयर जमीन की जरूरत होगी। यह ग्रीन फील्ड
एक्सप्रेस वे होगा।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।