बारिश के साथ हो सकती है साल की शुरुआत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 2 January 2019

बारिश के साथ हो सकती है साल की शुरुआत

इस हफ्ते ठण्ड में कमी आने के साथी दिल्ली में बारिश होने के अनुमान बताये जा रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार और रविवार को बारिश के आसार हैं जिसके बाद ठण्ड में थोड़ा इजाफा होगा. इसके साथ दिल्ली के वातावरण में फैले प्रदुषण के परत के धूल जाने से शुद्ध हवा मिलेगी. वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद दिल्ली के आसपास कुहरा का घाना साया भी रहेगा. राजधानी में दिन में ठंड अभी उतनी नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी भी 4 डिग्री पर है, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।
इससे पहले 2013 में 1 जनवरी को तापमान 4 डिग्री तक गया था। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के ऊपर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हुआ है। इसकी वजह से राजधानी को कंपकंपाती ठंड से कुछ हद तक राहत मिलेगी। लेकिन यह आंशिक होगी। मंगलवार को सबसे ठंडे इलाकों में लोदी रोड 4 डिग्री, गुड़गांव 2.2, जफरपुर 4.6, मंगेशपुर 4.8 और पूसा में 3.5 शामिल रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 6 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 2 जनवरी को तापमान 6 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद ठंड फिर बढ़ेगी। कोहरा फिलहाल मध्यम से घना बना रहेगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।