ब्यूरो वाराणसी -कैलाश सिंह विकास
हरदम जाम की चपेट में रहने वाले कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग पर अब जल्द ही आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) के निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है। यहां प्रस्तावित बनारस के सबसे लंबे कज्जाकपुरा आरओबी को शासन ने हरी झंडी दे दी है। इसकी अनुमानित लागत 100.65 करोड़ रुपये को वित्तीय मंजूरी भी मिल गई है। इसके बाद अब सेतु निगम कार्य प्रारंभ करने की तैयारियों में जुट गया है।बताया जा रहा है कि ये आरओबी करीब सवा किलोमीटर लंबा होगा और इससे जीटी रोड पर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। उत्त्तर प्रदेश के विधि-न्याय, युवा कल्याण, खेल एवं सूचना राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी के प्रयास से यह संभव हुआ है।
यह आरओबी भदऊ चुंगी से लेकर पुराने पुल तक बनेगा जो उत्तर रेलवे के अंडर पास के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के कज्जाकपुरा को क्रास करेगा। यह पुल दो लेन का होगा। सेतु निगम के अलावा रेलवे को भी आरओबी निर्माण की जिम्मेदारी उठानी है, जिसके लिए पत्र लिखा जा चुका है।आम बजट में शामिल रेल बजट के पास होने पर आरओबी के प्रस्ताव को पिंक डायरी में दर्ज कर लिया जाएगा। इसके बाद रेलवे अपने हिस्से का कार्य शुरू करेगा। जाम से परेशान शहर में करीब तीन दशक से कज्जाकपुरा रेलवे ओवर ब्रिज की मांग उठ रही है।
बताया गया कि पूर्व की सरकारों में बने प्रस्ताव से जाम की समस्या का मुकम्मल निजात नहीं था। 2017 में जब भाजपा सरकार ने प्रदेश की बागडोर संभाली तो राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने धूल से सनी कज्जाकपुरा आरओबी की फाइल को ठंडे बस्ते से बाहर निकाला। उन्होंने आरओबी की लंबाई बढ़ाते हुए उत्तर व पूर्वोत्तर के रेल लाइनों को क्रास कराते हुए एक बड़ा पुल बनाने का निर्देश दिया।इस पर सेतु निगम ने काम करते हुए फोर लेन का प्रस्ताव तैयार किया लेकिन मौका-मुआयना में फोर लेन पुल का निर्माण संभव नहीं होता देख प्रस्ताव को दो लेन कर दिया गया।सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक संतराज ने बताया कि शासन से वित्तीय सहमति के बाद निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए रेलवे को भी पत्र लिखा जा चुका है। पिंक बुक में दर्ज होने के बाद रेल प्रशासन भी अपने हिस्से का काम शुरू कर देगा

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।