मीडिया डेस्क
चारबाग रेलवे स्टेशन पर कस्टम विभाग ने छापा मारकर 15 लाख रुपये
कीमत की विदेशी सिगरेट बरामद की। यह सामान बांग्लादेश सीमा से लखनऊ तक आया
था। डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जंक्शन तक आने वाली ट्रेन संख्या 15909 अवध-असम
एक्सप्रेस रविवार को जब चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची तो उत्तर प्रदेश व
उत्तराखंड कस्टम की टीम पहले से ही ट्रेन के इंतजार में थी। छापा मारने के
लिए टीम सुबह ही स्टेशन पहुंच गई थी। कमिश्नर वीपी शुक्ल ने बताया कि
तस्करी कर लाई जा रही सिगरेटों की सूचना मिली, जिस पर टीम को छापा मारने के
लिए भेजा। जैसे ही ट्रेन चारबाग में प्लेटफॉर्म पर पहुंची डिप्टी कमिश्नर
चंचल तिवारी ने लगेजयान को घेर लिया। इससे पहले की सामान उतरकर पार्सल घर
से होते हुए तस्कर के पास पहुंचता। बोगी से कोरिया निर्मित ऐसेलाइट व
स्विट्जरलैंड की मार्लबोरो सिगरेटों का जखीरा जब्त कर लिया। कमिश्नर ने
बताया कि तस्करी कर लाई जा रही सिगरेट के पार्सल को गुवाहाटी से दिल्ली के
लिए बुक किया गया था। टीम में अधीक्षक जगत सिंह राणा, निरीक्षक शिवम
बाजपेयी शामिल थे। छापेमारी के बाबत स्टेशन डायरेक्टर सुदीप सिंह व आरपीएफ
प्रभारी को सूचित कर दिया गया था।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।