कश्मीर के बडग़ाम क्षेत्र में क्रैश हुए एमआइ-17 में कानपुर के लाल शहीद - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 27 February 2019

कश्मीर के बडग़ाम क्षेत्र में क्रैश हुए एमआइ-17 में कानपुर के लाल शहीद





ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता 

कानपुर का एक और लाल शहीद हो गया। कश्मीर के बडग़ाम क्षेत्र में क्रैश हुए एमआइ-17 में शहीद हुए कारपोरल दीपक पांडेय कानपुर के रहने वाले थे। परिवार के इस इकलौते चिराग की शहादत की खबर जैसे ही कानपुर पहुंची, घर में कोहराम मच गया।दीपक पांडेय चकेरी क्षेत्र के मंगला विहार निवासी थे। उनके पिता राम प्रकाश पांडेय निजी नौकरी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।बुधवार दोपहर करीब 3बजे रामप्रकाश पांडेय के पास श्रीनगर एयरबेस से एक फोन आया, जिसमें उन्हें बताया गया कि एमआइ-17 चॉपर क्रैश हो गया है, जिसमें उनके बेटे दीपक भी सवार थे। इस हादसे में उनकी मौत हो गई है। 



दीपक पांच साल पहले ही भारतीय वायु सेना का हिस्सा बने थे। इस समय उनकी तैनाती श्रीनगर एयरबेस में थी। शहादत की खबर मिलते ही शहीद दीपक पांडेय के घर लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। खबर मिलते ही प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना शहीद दीपक के घर पहुंचे.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।