कृपा शंकर चौधरी
ब्यूरो गोरखपुर तहकीकात न्यूज़
गोरखपुर। बदलते सामाजिक दृश्य और समय की मांग को देखते हुए प्रगतिशील भोजपुरी समाज जिला इकाई के द्वारा गोरखपुर के रानी लक्ष्मीबाई पार्क में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है। धरने के बाद ज्ञापन के माध्यम से सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराया जाएगा और अंत में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
ध्यान रहे प्रगतिशील भोजपुरी समाज आनन्द मार्ग के जन्मदाता श्री प्रभात रंजन सरकार के द्वारा दिए गए प्रगतिशील उपयोगी तत्त्व( प्रउत का एक भाग है और इसकी जिम्मेदारी है कि अपने भाषी क्षेत्र में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति के समाजिक मानसिक आध्यात्मिक विकास का ख्याल रखना।
प्रगतिशील भोजपुरी समाज के जिला सचिव राम अचल के द्वारा बताया गया कि 18 फरवरी को इस समाज के द्वारा नैसर्गिक विकास के लिए भोजपुरी भाषा की मान्यता एवं पृथक भोजपुर काशी राज के गठन के लिए धरना आयोजित की गई है जो गोरखपुर के रानी लक्ष्मीबाई पार्क में होना सुनिश्चित है। इसके अलावा धरने के बाद ही आर पी एफ के बलिदानियों के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी रखा गया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।