महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
गैर जिले से आए अजय कुमार सिंह को कैसरबाग का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया
है। वह चार दिन पहले कैसरबाग में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध बनाए गए थे। इसी
तरह ठाकुरगंज के अतिरिक्त निरीक्षक अपराध को वहीं का प्रभारी निरीक्षक और
बाजार खाला के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह को भी वहीं का
कोतवाल बनाया गया है। सचिन कुमार सिंह को सर्विलांस सेल से चिनहट, महेश
चंद्र को पुलिस लाइन से इटौंजा, महेश पाल सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक काकोरी
से सआदतगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। तालकटोरा के अतिरिक्त
निरीक्षक अपराध प्रमोद कुमार मिश्रा को चौक का प्रभारी निरीक्षक, कैंट के
अतिरिक्त निरीक्षक अपराध सुनील कुमार सिंह को कृष्णानगर, सरोजनीनगर के
अतिरिक्त निरीक्षक रामकुमार यादव को विकासनगर, पुलिस लाइन से ब्रजेश सिंह
को बंथरा, अशोक कुमार सरोज को पीजीआई, विकासनगर से वीरेंद्र कुमार सोनकर को
आलमबाग, अपराध शाखा से परशुराम सिंह को गौतमपल्ली का प्रभारी निरीक्षक
बनाया गया है।
चिनहट के कोतवाल आनंद कुमार शाही को सर्विलांस सेल प्रभारी बनाया गया।
कृष्णानगर के कोतवाल यशकांत सिंह, इटौंजा के कोतवाल संतोष कुशवाहा, चौक के
कोतवाल दीपक दुबे, बंथरा के कोतवाल विजयसेन सिंह, ठाकुरगंज के कोतवाल अंजनी
कुमार पांडेय, हसनगंज के कोतवाल धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा, महानगर के
अतिरिक्त निरीक्षक अपराध बद्री प्रसाद और सआदतगंज के नंद किशोर को अपराध
शाखा में तैनात किया गया है। आलमबाग के संतोष कुमार अवस्थी को एंटी डकैती
सेल, बाजार खाला के कोतवाल सुजीत दुबे को पीआरओ, सआदतगंज से नीरज ओझा को
कैंप कार्यालय जन शिकायत प्रकोष्ठ, गौतमपल्ली के प्रभारी निरीक्षक नंदलाल
को साइबर सेल, पुलिस लाइन से रामगोविंद मिश्रा को प्रभारी वीआईपी सेल,
वजीरगंज के अतिरिक्त निरीक्षक अपराध राजकेसर यादव को प्रभारी कानून
व्यवस्था प्रकोष्ठ और विभूति खंड के अतिरिक्त निरीक्षक सुजाउद्दीन को नवीन
कोर्ट/पैरवी सेल का प्रभारी बनाया गया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।