रीतू श्रीवास्तव@सुल्तानपुर
तालाब पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाने गए राजस्व अधिकारी
एवं पुलिस कर्मियों से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने एक दर्जन
से ज्यादा नामजद तथा 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच
शुरू कर दी है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के ढेलहा गांव से दो दिन पूर्व दिन में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अपनी जमीन के पास स्थित तालाब की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं। अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्य को हल्का लेखपाल ने एक दिन पूर्व 100 नंबर पुलिस को बुलाकर रुकवा दिया था और तहसीलदार लंभुआ को सूचित किया था। इसके बावजूद भी निर्माण कार्य ना रोके जाने पर तहसीलदार जितेंद्र गौतम के निर्देश पर राजस्व गर्मी राकेश उपाध्याय तथा अनिल श्रीवास्तव आदि व पुलिसकर्मी मौके पर गए तो देखा कि वहां पर काफी संख्या में लोग तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे थे।रोकने पर वह लोग अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कार्य को जारी रखे और गाली देते हुए राजस्व कर्मियों को दौड़ा लिए तथा अभद्र व्यवहार करते हुए ईट पत्थर भी फेंके, लेकिन सभी बाल बाल बच गए। राजस्व कर्मियों की सूचना पर तहसीलदार जीतेंद्र गौतम, मय फोर्स कोतवाल आशुतोष मिश्रा तथा चांदा कोतवाली की काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई, इनके साथ भी तालाब पर अवैध निर्माण कर रहे लोगों ने अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया और निर्माण कार्य को रोकने से मना कर दिया। राजस्व कर्मियों एवं पुलिस की काफी मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रण में आई और तालाब पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाया गया। इसी मामले में उप निरीक्षक लंभुआ भरत सिंह की तहरीर पर एक दर्जन नामजद तथा 30 से 40 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा कानून का उल्लंघन करने आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।