चीफ रिपोर्ट - चन्द्र मोहन तिवारी
नागरिक एकता पार्टी
के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमीम खान पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक
मीटिंग की और खुशी का इजहार करते हुए कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है आज हमारी
सेना ने पुलवामा शहीदों का बदला लेने हेतु जिस प्रकार पाकिस्तान के बालाकोट में
घुसकर जैशे-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर हमला किया और ठिकानों को नेस्तानाबूद कर
300 से ज्यादा आतंकवादीयों को मार डाला इस वीरता के लिए सेना को बधाई हैI शमीम खान
ने कहा कि हमारी पार्टी नागरिक एकता पार्टी ने हमेशा सैनिकों का सम्मान किया है
क्योंकि इन्हीं प्रहरिओं द्वारा सीमा पर सीना तान कर हमारी रक्षा की जाती है, तभी सुकून
की नींद हम सभी सो पाते हैI पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि नागरिक
एकता पार्टी ने हमेशा देश के सैनिकों की जब शहादत हुई है, पार्टी ने शहीद सैनिकों
का सम्मान किया है, व सदा शहीद परिवार के साथ पार्टी खड़ी रही है | पुरे प्रदेश की
जनता नागरिक एकता पार्टी के द्वारा देश-हित व समाज-हित के साथ ही जुल्म व अत्याचार
के विरुद्ध में राष्ट्रीय अध्यक्ष शमीम खान के नेतृत्व में लगातार किये गए
आंदोलनों की सराहना करती है, जो पार्टी के लिए बड़े सम्मान की बात हैI मीटिंग के
बाद ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि
दी गईI

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।