ब्यूरो गोरखपुर -तहकीकात न्यूज़
राजघाट थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध
परिस्थितियों में मौत हो गई। व्यापारी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला तो उसकी
पत्नी, पुत्र और 2-बेटी का शव घर में पड़ा मिला। फिलहाल पुलिस मामले की
तफ्तीश में जुटी है। इन मौतों की जानकारी मिलने के बाद शहर में सनसनी है।
एक बेटी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। रकाबगंज साहबगंज निवासी व्यापारी रमेश
गुप्ता की महेवा ग़ल्ला मण्डी में तलहन दलहन की दुकान है। रमेश गुप्ता 58
वर्ष तथा पत्नी सरिता 45 साल पायल गुप्ता बेटी 15, आयूश 10 साल, बेटी
रचना गुप्ता 20 साल की है।
मौके पर वरिष्ठ पुलिस
अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार तहसीलदार सदर डॉक्टर
संजीव दिक्षित पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा क्षेत्राधिकारी
कोतवाली बीपी सिंह ग्रामीण विधायक विपिन कुमार सिंह महापौर सीताराम जायसवाल
तथा डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महापौर के पास फोन कर प्रकट की शोक संवेदना
गोरखपुर, राजघाट थानाक्षेत्र के हसनगंज में व्यापारी रमेश
गुप्ता,पत्नी व तीन बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी
संवेदना प्रकट की। महापौर सीताराम जायसवाल के पास फोन करके मुख्यमंत्री ने
घटना की पूरी जानकारी ली और कहा कि रमेश गुप्ता व उनके पत्नी व बच्चों की
मौत से मुझे गहरा दुःख है।
कृपा शंकर चौधरी

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।