रिपोर्ट - तुफ़ैल ताहा
अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में
तम्बाकू मिश्रित गुटखा व मशीन को पकड़ा गया ये गोरखधंधा काफी अर्से से चल
रहा था इस गोरखधंधे में लिप्त लोग भागने में कामयाब रहे| जनपदके राठ नगर मे कुर्रा रोड स्थित छोटी
जुल्हैटी के पास संचालित एक मकान में अवैध मिश्रित गुटखे की फैक्टरी पर उप
जिलाधिकारी सुरेश कुमार व मुख्य खाद्य सुरक्षा अभिहित अधिकारी विनोद शर्मा
ने छापा मारकर भारी मात्रा में तैयार बना हुआ गुटखा एवं तम्बाकू मिश्रित
गुटखे का का माल बरामद कर जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि। लगभग आठ बड़े
पॉली बैग में तैयार बना हुआ गुटखा के अलावा लगभग पांच कुंतल कटी हुई सुपारी
तथा पांच बोरे तम्बाकू के मिले ।
इसके अतिरिक्त एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी
बरामद किया गया है। सूचना पर वहीं पड़ोस में ही एक अन्य मकान पर भी छापा
मारा गया । जिसका ताला बंद होने पर उसे सीज कर दिया गया। अभिहित अधिकारी
विनोद शर्मा ने बताया कि। बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिश्रित गुटखा बनाने
का कार्य किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि। बरामद हुए सामान को जब्त कर
सम्बन्धित व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
इसकी कीमत 1.50 लाख रुपये आंकी गयी आरोपियो की खोज की जारी है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।