मीडिया डेस्क
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लखनऊ में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में यूपी भाजपा को लोकसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य दिया और कहा कि हम प्रदेश में 74 सीटें आने पर ही उत्सव मनाएंगे।शहर के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के आम्बेडकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सहकारिता के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि आज जो गुजरात का विकास दिख रहा है। इसके पीछे सहकारिता ही है। भाजपा का मकसद सहकारी संस्थाओं पर कब्जा करना नहीं बल्कि इसके माध्यम से किसानों में खुशहाली व समृद्घि लाना है।
यूपी में सपा-बसपा के शासन काल में प्रशासनिक व राजनीतिक संस्थाओं की स्थिति चरमरा गई थी जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। शाह ने कहा कि सहकारी संस्थाओं की शुरुआत इसी मकसद से की गई थी कि किसानों को शोषण से बचाया जा सके। आज गुजरात का सहकारी मॉडल पूरे देश के लिए एक उदाहरण है।कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व यूपी प्रभारी जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय उपस्थित हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।