रवि गुप्ता ब्यूरो कानपुर
आज संसद में मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश हुआ वही इस आम बजट से जनता की
आशाओं को पूरा करने की कोशिश की गई और इस आमबजट पेश होने के बाद लोगों ने
खुशी का इजहार भी किया है इस अंतरिम बजट के बाद गरीब ,किसान, महिलाओ के लिए
एक नई उम्मीद की किरण जग गयी है। लोकसभा में आज मंत्री पीयूष गोयल ने जो
बजट पेश किया उसे ऐतिहासिक बजट बताया जा रहा है। वही इस बजट को मर्चेंट
चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश के कॉन्फ्रेंस हॉल में मर्चेंट चैम्बर के
पदाधिकारियों, व्यापारियों , टैक्स एक्सपर्ट्स और चार्टेड अकाउंटेंटस ने
बजट का सीधा प्रसारण देखा। बजट पूरा होने के बाद सभी ने इसकी सराहना करते
हुए इसे ऐतिहासिक और हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया हुआ बजट बताया।
खास
तौर से 5 लाख की आय तक इनकम टैक्स में छूट की घोषणा को सभी ने सराहा। इनकम
टैक्स के पदाधिकारी महेंद्र मोदी ने बताया कि इस अंतरिम बजट का जो सरकार ने
प्रोविजन रखा है वह काबिलेतारीफ है यह ऐतिहासिक सोच के साथ सरकार ने यह
बजट पेश किया है मध्यम वर्ग की बात करे तो सरकार ने इनकम टैक्स के माध्यम
से 5 लाख तक आय की छूट की घोषणा की वह सराहनीय है किसानों ,लघु व सीमांत
किसानों उनके पास 5 एकड़ तक जमीन है उनके लिए प्रति वर्ष प्रति एकड़ 6 हज़ार
रुपये का प्रोविजन किया है जो डायरेक्ट बेनिफिट के माध्यम से 500 रुपये
प्रति महीना प्रति एकड़ उन्हें दिया जाएगा यह बहुत ही लाभान्वित भरा बजट है ।
सीनियर सिटीजन मजदूरों को पेंशन गरीब,मजदूरो, किसानों के लिए 10 करोड़
मजदूर भाई, 12 करोड़ किसान इससे लाभान्वित होंगे इतनी बड़ी आबादी वाले देश को
सरकार ने बड़ा लाभ इस बजट के माध्यम से पहुंचाया है जिससे काफी फायदा होगा।
हर सरकार अपने चुनावी वर्ष में ऐसी घोषणाये करती है यह आम पब्लिक के लिए
सरकार का दिया हुआ तोहफा है। सरकार की इन नीतियों और पुरानी नीतियों के
चलते जनता बिल्कुल सरकार को वापस देखना चाहेगी। इनकम टैक्स विभाग के
अधिकारी सन्तोष कुमार गुप्ता ने बताया कि जहां तक हमारी सोच है वही सोच
लगभग पुरे देश की हो सकती है क्योंकि यह बजट बहुत खास था क्योंकि मध्यम
वर्गीय लोग सरकार की नीतियो से नाराज चल रहा था उसका इस बजट पर विशेष फोकस
था जिससे उन्हें इस बजट के माध्यम से अब काफी राहत मिली है। व्यापारी मिलन
पाल ने कहा कि सरकार का यह बजट गरीब और नौकर पेशा व मिडल क्लास को लेकर
खास है व्यापारी भी खुश है इससे जनता में एक बार फिर से सरकार पर विश्वास
बढ़ेगा।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।