रिपोर्ट - महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो उ ० प्र ०
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने
पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव द्वारा लोकसभा में
प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी की प्रंशसा और उनको फिर से
प्रधानमंत्री के रूप में देखने की शुभकामना दिये जाने का स्वागत किया है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी जनमानस की भावनाओं को समझने
वाले नेता है। देश की जनता के बीच माननीय नरेन्द्र मोदी जी की लगातार बढ़
रही लोकप्रियता को भलि-भांति मुलायम सिंह जी भी समझते है। इसीलिए उन्होंने
जनता के मन की बात को अपने माध्यम से पूरे देश के सामने कहा। डा0
पाण्डेय ने कहा कि भारतीय राजनीति में मुलायम सिंह यादव जी बड़े कद के नेता
है उनके इस वक्तव्य ने उनका कद और भी बड़ा किया है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने वक्तव्य के
माध्यम से देश की राजनीतिक परिस्थितियों और वास्तविक स्थिति को स्वीकार
किया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जैसे वरिष्ठ नेताओं द्वारा
माननीय मोदी जी की प्रंशासा करना यह साबित करता है कि मोदी जी के नेतृत्व
में केन्द्र सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसान, नौजवान सहित समाज के सभी तबको
और लोककल्याण मेें शुरू की गई योजनाओं का लाभ आम जनता को मिला है। माननीय
मोदी जी के नेतृत्व में भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा है। भारत की पहचान
एक सशक्त राष्ट्र के रूप मे उभर कर सामने आयी है ऐसे में न सिर्फ देश की
जनता बल्कि विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता भी देश हित में फिर से मा0 नरेन्द्र
मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।