ब्यूरो- रवि गुप्ता
रविवार को डीएवी लॉन में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया
जिसमें सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने शिरकत की इस बैठक में संगठन
के साथियों के साथ मिलकर पिछले कार्यवाही की समीक्षा की गई और सभी
कार्यकर्ताओं से संगठन के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि चुनाव को जीतना
ही हमारा लक्ष्य है बूथ स्टार पर पार्टी को मजबूत कर हर हाल में चुनाव में
सपा के झंडे को लहराना है। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मीडिया से
बात करते हुए कहा की सरकार ने जो अंतरिम बजट पेश किया है यह केवल छलावा
है और कुछ नहीं उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ गयी, नौजवान बेरोजगार घूम रहे
है,
किसान आत्महत्या करने को मजबूर है ये भाजपा के लोग केवल जुमले ही देना
जानते है और इन्होंने देश की जनता के साथ केवल छल और वादाखिलाफी ही की है
अब जनता जान चुकी है वह इनके बहकावे और जुमलों में आने वाली नही है जनता
खुद ही 2019 के चुनाव में इनका सफाया कर देगी। गठबंधन से भाजपा का सफाया
होना निश्चित है।इस सरकार ने सिर्फ हिन्दू मुस्लिम को मंदिर मस्जिद के नाम
पर लोंगो को लड़वाने का काम किया हैमोदी सरकार से जनता पूरी तरह त्रस्त है
सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सामाजवादी पार्टी
की नीतियों को जन जन तक पहुचाने का काम करे इस दौरान नगर उपाध्यक्ष संजय
सिंह ,आशू खान,मिन्टू यादव,वरुण मिश्रा,मैफूज अख्तर , दीपक खोटे, राहुल
यादव,महेश कनौजिया ,अकरम, आदि लोग उपस्थित रहे

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।