कानपुर - फिल्म के रिलीज होने से पहले की गई प्रेस वार्ता - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 24 February 2019

कानपुर - फिल्म के रिलीज होने से पहले की गई प्रेस वार्ता


ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
 
भारतीय सेना के जवानों की लगातार हो रही शहादत औऱ देश के अंदर बढ़ती अराजकता व आतंकवाद को लेकर प्रोड्यूसर नीरज विश्वकर्मा द्वारा शूट आउट एट कानपुर नाम की फ़िल्म का निर्माण किया गया गई ।कानपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुते फ़िल्म प्रड्यूसर नीरज विश्वकर्मा ने बताया कि फ़िल्म का निर्माण देश की अंदरूनी व बाहरी समस्याओ को ध्याम में रखते हुए किया गया है ।
 
इस फ़िल्म में जहां हमने अपने सैनिको की हो रही शहादत को दर्शाया है वही अपने ही शहर में फैल रही आतंक की गंदगी को दूर करने का भी प्रयास किया है ।इनका कहना था कि फ़िल्म में अभिनेता शिव कुमार के साथ सभी कलाकारों ने उच्च कोटि का प्रदर्शन किया है ।और यह संभावना भी है कि समाज को फ़िल्म से अच्छा संदेश भी मिलेगा ।यह फ़िल्म 29 मार्च को देश भर के सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी इसकी शूटिंग शहर के साथ साथ प्रदेश के कई जिलों में भी की गई है.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।