ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
कानपुर-- दूसरे राज्यो से महंगे मोबाइल चोरी कर शहर में मुंह मांगे दामो
में बेचने वाले मोबाइल लुटेरे गिरोह के एक शख्स को सजेती पुलिस ने चेकिंग
के दौरान गिरफ्तार किया है पुलिस ने उसके पास से चोरी किये हुए 30 एंड्राइड
न्यू वर्ज़न मोबाइल ,एक तमंचा व 8500 रुपये नगद बरामद कर उसे जेल भेज दिया
है ।
एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि अभियुक्त बलराम पेशेवर
लुटेरा है जो राह चलते लोगो से मोबाइल लूट की वारदात करता है , पुलिस को
काफी समय से इस शातिर की तलाश थी इसके गिरोह में और भी लोग काम कर रहे है
इस गिरोह के सदस्य सूरत से महंगे एंड्राइड फ़ोन चोरी कर यहां लाकर मुंह
मांगे दामो पर बेचते थे जिसकी जानकारी पुलिस को कई दिनों से मिल रही थी तभी
धरमंगदपुर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस को सन्दिग्ध युवक आता दिखाई दिया
पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चोरी किये हुए 30 एंड्राइड न्यू
वर्ज़न मोबाइल ,एक तमंचा व 8500 रुपये नगद बरामद हुए है। पूछताछ में आरोपी
ने बताया कि गांव के ही साथी राहुल व चिंटू के साथ मिलकर उसने सूरत से एक
सप्ताह पहले ये मोबाइल चोरी किये थे और यहां लाकर इन्हें बेचने की योजना
बना रहे थे।जिन्हे जेल भेज दिया गया है वही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की
तलाश की जा रहे है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।